More
    Homeदेशमुजफ्फरपुर के अस्पताल में ICU में आग, 4 की मौत; 20 से...

    मुजफ्फरपुर के अस्पताल में ICU में आग, 4 की मौत; 20 से ज्यादा घायल, मरीजों को खिड़कियों से निकाला गया

    Published on

    spot_img

    मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार रात करीब 3 बजे एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग झुलस गए। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ और ICU में लगे एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परिजन स्ट्रेचर से अपने मरीजों को बाहर निकालते दिखे। ICU अस्पताल की 5वीं फ्लोर पर स्थित था, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आई। दमकलकर्मियों ने खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर फंसे मरीजों को बाहर निकाला। मृतकों में गीता देवी (57), उदय कुमार (30) और शशांक कुमार (30) शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया।

    ICU में एडमिट 93 वर्षीय राधा देवी ने बताया कि वार्ड में अचानक धुआं भर गया और उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर गार्ड को आग की जानकारी दी। स्थानीय निवासी धीरज गिरी ने कहा कि लोग जान बचाने के लिए छटपटा रहे थे, जबकि अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।

    परिजन और चश्मदीदों का आरोप है कि आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए और मृतकों का आंकड़ा छिपाने की कोशिश की गई।

    मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार ने बताया कि हादसे के समय ICU में 15 मरीज थे। 4 की मौत हुई और घायलों को जिले के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। DM ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this