More
    Homeदेशदौसा एक्सप्रेसवे हादसा: ट्रेलर से टकराते ही धधकी बस, 8 की मौत,...

    दौसा एक्सप्रेसवे हादसा: ट्रेलर से टकराते ही धधकी बस, 8 की मौत, 6 यात्री जिंदा जले

    Published on

    spot_img

    दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

    पुलिस के अनुसार हादसे में 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि दो अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    एक घंटे तक धधकती रही बस, चीखते रहे यात्री

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बस और ट्रेलर जलते रहे। आग की लपटों के बीच फंसे यात्री मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन समय पर राहत नहीं पहुंच सकी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने जोखिम उठाकर यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

    बस की डिक्की में सिगरेट के बॉक्स होने का दावा

    हादसे के बाद राहत कार्य में शामिल एक ग्रामीण ने दावा किया कि बस की डिक्की में सिगरेट के कई बॉक्स रखे हुए थे। उसके अनुसार आग बुझाने के दौरान ये बॉक्स दिखाई दिए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग तेजी से फैलने का एक कारण यह भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

    हादसे की जांच जारी

    पुलिस और प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा आग इतनी तेजी से कैसे फैली। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

    #RajasthanNews #DausaAccident #BusAccident #DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this