More
    HomeदेशCM विजय और पत्नी संगीता फिर नहीं पहुंचे कोर्ट, तलाक मामले की...

    CM विजय और पत्नी संगीता फिर नहीं पहुंचे कोर्ट, तलाक मामले की सुनवाई टली; 7 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    Published on

    spot_img

    चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व फिल्म अभिनेता विजय तथा उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहे बहुचर्चित तलाक मामले में सोमवार को चेंगलपट्टू जिले की महिला अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद दोनों पक्ष व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से केवल कानूनी प्रतिनिधि ही पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होगी।
    यह लगातार दूसरा मौका है जब कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजय और संगीता दोनों अनुपस्थित रहे। इससे पहले 20 अप्रैल को हुई पहली सुनवाई में भी दोनों अदालत नहीं पहुंचे थे और उनकी ओर से केवल वकीलों ने पक्ष रखा था।

    ऑनलाइन सुनवाई की मांग पहले ही खारिज कर चुका है कोर्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने सुरक्षा संबंधी कारणों और प्रशासनिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन सुनवाई की अनुमति मांगी थी। हालांकि अदालत ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट रूप से कहा था कि अगली सुनवाई में दोनों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
    कोर्ट के इस निर्देश के बावजूद सोमवार को भी दोनों पक्ष अदालत नहीं पहुंचे, जिसके बाद सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए 7 अगस्त की नई तारीख तय कर दी गई।

    2026 की शुरुआत में दायर हुई थी तलाक याचिका

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में संगीता सोरनालिंगम ने विजय के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत में इसे लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। विजय और संगीता की शादी वर्ष 1999 में हुई थी। दोनों की मुलाकात विजय के फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में हुई थी। शादी के बाद संगीता लंबे समय तक विजय के सार्वजनिक और निजी जीवन का अहम हिस्सा रहीं। इस दंपति के दो बच्चे हैं—बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा।

    याचिका में लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में विजय पर विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) होने का आरोप लगाया है। हालांकि याचिका में किसी महिला का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया गया है।
    यही वजह है कि तलाक की खबर सामने आने के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

    तृषा कृष्णन का नाम चर्चाओं में

    तलाक विवाद के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि विजय और तृषा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों के नाम एक साथ चर्चा का विषय बने रहे हैं।
    हाल ही में मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय द्वारा तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए विशेष मॉर्निंग शो की अनुमति दिए जाने को लेकर भी राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले तीन वर्षों से मॉर्निंग शो पर प्रतिबंध लागू था।

    इसके अलावा, 10 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा शामिल हुई थीं। समारोह के दौरान उनकी विजय के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले दिन 4 मई को भी तृषा विजय के नीलांकरई स्थित आवास पहुंची थीं। संयोग से उसी दिन तृषा का जन्मदिन भी था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया।

    राजनीति और निजी जीवन दोनों पर टिकी निगाहें

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का यह पहला बड़ा निजी विवाद माना जा रहा है। एक ओर वे राज्य की राजनीति में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका वैवाहिक विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की नजरें 7 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत इस मामले में आगे की प्रक्रिया तय कर सकती है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...