More
    Homeदेशजम्मू-कश्मीर में बादल फटा, कई घर क्षतिग्रस्त, दिल्ली-NCR और MP में आंधी-बारिश,...

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, कई घर क्षतिग्रस्त, दिल्ली-NCR और MP में आंधी-बारिश, मानसून केरल में पहुंचा

    Published on

    spot_img

    भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला/देहरादून। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बटोही इलाके में गुरुवार को अचानक बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। तेज पानी और मलबा रिहायशी क्षेत्रों में घुस गया, जिससे कई घरों को नुकसान हुआ। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। पहाड़ी ढलानों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

    मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश हुई। लगभग 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी में 200 से अधिक जगहों पर पेड़ और टहनियां टूट गईं। वहीं, दिल्ली-NCR में अचानक अंधेरा छा गया और कई जगह पेड़ गिरकर गाड़ियों पर आ गए। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

    मानसून ने केरल में दस्तक दी
    दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल में पहुंच गया, जो इस साल 3 दिन देरी से आया। अगले 2-3 दिनों में यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु तक फैलने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले सात दिनों के दौरान कई जगह भारी बारिश का अनुमान है।

    24 राज्यों में मौसम अलर्ट
    मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना सहित 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के लिए अगले दो दिन यलो अलर्ट रहेगा।

    मानसून की सामान्य समय-सारिणी
    आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। मानसून की वापसी सितंबर के मध्य राजस्थान से शुरू होती है और अक्टूबर के मध्य तक पूरे देश में फैल जाती है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this