भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि माता-पिता बने हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा गया है। पोते के जन्म से चौहान परिवार में खुशी का माहौल है।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने कहा कि बेटे के रूप में अहान उनके परिवार में अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें और उनकी पत्नी साधना चौहान को एक बार फिर दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है।
घर में गूंजी नन्हे अहान की किलकारी
शिवराज ने बताया कि अहान के जन्म के साथ कार्तिकेय और अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं। वहीं परिवार की लाड़ली इला को छोटा भाई मिला है।
उन्होंने कहा कि अहान की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। उन्होंने पोते के जन्म को ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद बताया।
शिवराज ने अहान के नाना-नानी संदीप जैन और स्वाति जैन को भी बधाई दी।
जनवरी में पोती इला के दादा बने थे शिवराज
इस साल जनवरी में भी शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियां आई थीं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर 21 जनवरी 2026 को बेटी का जन्म हुआ था। दिल्ली के एम्स में जन्मी बच्ची का नाम इला रखा गया।
पोती के जन्म पर शिवराज ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनके घर ‘लाडली लक्ष्मी’ आई है। उन्होंने बताया था कि कार्तिकेय पिता और अमानत मां बनी हैं, जबकि वह खुद दादा और साधना दादी बनी हैं।
अब कुछ महीनों बाद परिवार में एक और सदस्य के रूप में अहान के आने से चौहान परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।


