More
    Homeमध्यप्रदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कूनो दौरा 21 जून को, चीता परियोजना की...

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कूनो दौरा 21 जून को, चीता परियोजना की करेंगी समीक्षा; 1300 जवानों की सुरक्षा तैनात

    Published on

    spot_img

    ग्वालियर/श्योपुर। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित कूनो नेशनल पार्क में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और देश की महत्वाकांक्षी चीता पुनर्स्थापन परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

    जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर में ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे कूनो में रात्रि विश्राम भी करेंगी और 22 जून तक निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

    चीता परियोजना पर विशेष फोकस

    दौरे के दौरान राष्ट्रपति कूनो में चल रही चीता पुनर्स्थापन परियोजना की विस्तृत समीक्षा करेंगी। उन्हें परियोजना की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वे मादा चीता ज्वाला और मुखी के शावकों को भी देखेंगी, जो इस परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हैं।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कूनो और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 1300 पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    तीन प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद

    सुरक्षा कारणों से कूनो नेशनल पार्क के तीन प्रमुख प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पार्क परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति के रूट और कार्यक्रम स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

    श्योपुर को मिलेगी नई पहचान

    राज्य सरकार ने राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल कूनो चीता परियोजना को नई ऊर्जा देगा, बल्कि श्योपुर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this