More
    Homeमध्यप्रदेशPM Surya Ghar Yojana: 3 KW सोलर प्लांट पर ₹78,000 की सब्सिडी,...

    PM Surya Ghar Yojana: 3 KW सोलर प्लांट पर ₹78,000 की सब्सिडी, MP में 1.43 लाख उपभोक्ताओं को मिला लाभ

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 43 हजार 150 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। उनके बैंक खातों में 1,010.25 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवॉट के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवॉट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के सौर संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार प्रदान कर रही है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आ रही है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।

    ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई थी। इच्छुक उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट और टोल फ्री नंबर 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    सब्सिडी पाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

    ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता के बैंक खाते, आधार कार्ड और बिजली बिल में दर्ज नाम एक समान होना चाहिए, तभी सब्सिडी समय पर मिलेगी। साथ ही, सौर संयंत्र केवल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकृत वेंडर से ही लगवाएं। योजना के तहत सभी संयंत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

    कंपनीवार सब्सिडी का विवरण

    -मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 51,343 सोलर संयंत्र, 361.99 करोड़ रुपये की सब्सिडी।
    -पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 58,715 सोलर संयंत्र, 416.30 करोड़ रुपये की सब्सिडी।
    -पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 33,092 सोलर संयंत्र, 231.95 करोड़ रुपये की सब्सिडी।

    प्रदेश सरकार का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली पर होने वाले खर्च में भी बड़ी राहत मिल रही है।

    #PMSuryaGhar #SolarSubsidy #SolarEnergy #PradyumanSinghTomar #MadhyaPradesh #SolarPanel #RenewableEnergy #CleanEnergy #FreeElectricity #SolarRooftop #GovernmentScheme #MPNews

    Latest articles

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    More like this

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...