More
    Homeमध्यप्रदेशNEET UG 2026: MP में अभेद्य सुरक्षा कवच, CRPF की निगरानी में...

    NEET UG 2026: MP में अभेद्य सुरक्षा कवच, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर

    Published on

    spot_img

    भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,724 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    भोपाल। 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया गया है। पिछले वर्ष हुए पेपर लीक विवाद से सबक लेते हुए इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पहली बार प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस जमा कराने की जिम्मेदारी CRPF को सौंपी गई है।

    प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और हाई-पावर जैमर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोका जा सके। वाहनों की निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे।

    भोपाल में 32 केंद्र, 13 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

    राजधानी भोपाल में परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,724 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    केंद्रों के बाहर लगेगी बड़ी घड़ी, ट्रैफिक रहेगा नियंत्रित

    परीक्षार्थियों को समय संबंधी किसी भी भ्रम से बचाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। समान नाम वाले केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। मेट्रो निर्माण या ट्रैफिक बाधा वाले क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा।

    दोहरी सुरक्षा व्यवस्था, हर गतिविधि पर नजर

    परीक्षा केंद्रों की बाहरी सुरक्षा पुलिस और होमगार्ड संभालेंगे, जबकि केंद्र के अंदर की सुरक्षा NTA की अधिकृत एजेंसी के जिम्मे रहेगी। प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक प्रत्येक गतिविधि CCTV निगरानी में होगी और जैमर लगातार सक्रिय रहेंगे।

    अभिभावकों के लिए भी विशेष व्यवस्था

    परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करने वाले अभिभावकों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर जनरेटर, प्राथमिक उपचार किट, ओआरएस, मेडिकल टीम और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

    इन जिलों में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी

    – भोपाल – 13,724
    – छिंदवाड़ा – 4,303
    – गुना – 1,839
    – विदिशा – 1,709
    – नर्मदापुरम – 1,283
    – अशोकनगर – 865

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...