More
    Homeमध्यप्रदेशMP की समग्र आईडी अब DigiLocker में उपलब्ध

    MP की समग्र आईडी अब DigiLocker में उपलब्ध

    Published on

    spot_img

    मोबाइल पर तुरंत डाउनलोड करें, नई फैमिली आईडी के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 9.5 करोड़ नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब समग्र (फैमिली आईडी) को DigiLocker से जोड़ दिया गया है। इसके बाद नागरिक अपनी सत्यापित (Verified) समग्र आईडी को सीधे DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

    ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत शुरू की गई इस नई सुविधा से समग्र आईडी का उपयोग पहले से अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। जिन नागरिकों के पास पहले से समग्र आईडी है, वे उसे DigiLocker में सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, जिनके पास फैमिली आईडी नहीं है, वे DigiLocker के जरिए नई समग्र आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

    चार आसान चरणों में डाउनलोड करें समग्र आईडी

    समग्र आईडी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को केवल चार आसान चरणों का पालन करना होगा-

    • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
    • “Issued Documents” सेक्शन में जाकर “Samagra/Family ID Madhya Pradesh” सर्च करें।
    • आवश्यक जानकारी भरकर अपनी सहमति प्रदान करें।
    • “Fetch Document” पर क्लिक करते ही समग्र आईडी DigiLocker खाते में सेव हो जाएगी।
    सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान

    मध्य प्रदेश में समग्र आईडी सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। DigiLocker में इसकी उपलब्धता से नागरिकों को कागजी दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता नहीं होगी और सरकारी कार्यालयों में दस्तावेजों का सत्यापन भी तेज़ी से किया जा सकेगा।

    राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी। यह कदम डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this