भोपाल। MPPSC ADPO Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के माध्यम से 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी परीक्षा
आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ADPO परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
150 प्रश्नों के लिए निर्धारित हैं 450 अंक
ADPO भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के 50 और विधि विषय के 100 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 450 अंक निर्धारित किए गए हैं।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन भर्ती नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
MPPSC ADPO Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
-अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
–सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-वेबसाइट पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक खोलें।
-ADPO भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र का विकल्प चुनें।
-मांगी गई जानकारी, जैसे आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
-लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों की करें जांच
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज अपना नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय सहित सभी विवरणों की जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आयोग के आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें।


