More
    Homeमध्यप्रदेशMP Voter List Revision 2026: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी,...

    MP Voter List Revision 2026: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को अंतिम सूची

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Voter List Revision 2026: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में दो नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रारूप सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

    दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

    निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएगी। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और संबंधित कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रमुख तिथियां

    2 नवंबर 2026: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन पूरा करने की समय-सीमा
    12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
    12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि
    28 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की समय-सीमा
    4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this