More
    Homeमध्यप्रदेशMP में तबादलों की समयसीमा 24 घंटे बढ़ी, अब 16 जून रात...

    MP में तबादलों की समयसीमा 24 घंटे बढ़ी, अब 16 जून रात 12 बजे तक होंगे ट्रांसफर

    Published on

    spot_img

    मंत्रियों के आग्रह पर कैबिनेट का फैसला

    भोपाल। मप्र में तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामान्य तबादलों की निर्धारित समयसीमा में 24 घंटे की अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है। अब प्रदेश में ट्रांसफर आदेश 16 जून की रात 12 बजे तक जारी किए जा सकेंगे।

    मंगलवार को राज्य मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों द्वारा तबादलों की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया।

    पहले 15 जून तक थी अंतिम तारीख

    प्रदेश सरकार ने पहले सामान्य तबादलों के लिए 15 जून की रात 12 बजे तक की समयसीमा निर्धारित की थी। हालांकि कई विभागों में लंबित मामलों और मंत्रियों की मांग को देखते हुए सरकार ने एक दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

    कैबिनेट बैठक में हुआ निर्णय

    कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को राहत देते हुए तबादलों की अवधि 16 जून की मध्यरात्रि तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे विभिन्न विभागों में लंबित ट्रांसफर प्रस्तावों का निपटारा किया जा सकेगा।

    हजारों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

    सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कई विभागों में तबादलों से जुड़े प्रस्ताव अंतिम चरण में थे, जिन्हें अब अतिरिक्त समय मिलने से पूरा किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि समयसीमा बढ़ने के बाद विभिन्न विभागों में तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निराकरण हो सकेगा।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this