More
    Homeमध्यप्रदेशपुलिस स्मृति दिवस 2026: सीएम मोहन यादव भोपाल में 9 शहीद पुलिसकर्मियों...

    पुलिस स्मृति दिवस 2026: सीएम मोहन यादव भोपाल में 9 शहीद पुलिसकर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Police Smriti Diwas 2026 : मध्यप्रदेश में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के नौ अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

    सुबह 8:30 बजे होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

    पुलिस मुख्यालय के अनुसार, कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया जाएगा।

    एमपी पुलिस के नौ शहीदों को नमन

    इस वर्ष कर्तव्य निर्वहन के दौरान बलिदान देने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के नौ अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इनमें निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक मदनलाल निनामा, प्रधान आरक्षक परिमाल सिंह तोमर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश भवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सर्जन सिंह भील, महिला आरक्षक आरती पाल, आरक्षक महेश प्रसाद पाठक और आरक्षक विकास चतुर्वेदी शामिल हैं।

    21 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?

    पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत की स्मृति में देशभर में यह दिवस मनाया जाता है।

    परेड में शामिल होंगी पुलिस की टुकड़ियां

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल की महिला एवं पुरुष प्लाटून के साथ होमगार्ड प्लाटून, पाल-बेयरर पार्टी, कलर पार्टी, पुलिस बैंड, अश्वारोही दल और श्वान दल की टुकड़ियां भाग लेंगी। पुलिस बैंड की देशभक्तिपूर्ण धुनों के बीच शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया जाएगा।

     

     

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...