More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police Action: 20 दिनों में 8 जिलों से 110 चोरी के...

    MP Police Action: 20 दिनों में 8 जिलों से 110 चोरी के वाहन जब्त, वाहन चोर गिरोहों पर शिकंजा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Police Action: मध्यप्रदेश में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 20 दिनों में आठ जिलों से चोरी के 110 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार पतारसी के आधार पर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई मामलों में विधि-विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

    गुना में अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 24 मोटरसाइकिलें बरामद

    गुना जिले के चांचौड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गुना, इंदौर, राजगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 24 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

    बैतूल में एक आरोपी से 21 बाइक जब्त

    बैतूल जिले के भैंसदेही थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र की एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 22 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

    ग्वालियर में 22 मोटरसाइकिलें जब्त

    ग्वालियर के डबरा सिटी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर 19 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। मुरार थाना पुलिस ने जनभागीदारी से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया।
    इसके अलावा भितरवार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अलग-अलग कार्रवाइयों में वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इस तरह ग्वालियर पुलिस ने कुल 22 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

    जबलपुर में 13 दुपहिया वाहन बरामद

    जबलपुर के हनुमानताल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से 13 दुपहिया वाहन, पांच मोबाइल फोन और चाकू बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

    टीकमगढ़ में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

    टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये है।

    इन जिलों में भी चोरी के वाहन बरामद

    पुलिस की कार्रवाई में इंदौर से दो थार और एक स्कॉर्पियो, धार से दो मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। इसके अलावा मंदसौर से तीन, नरसिंहपुर से तीन और छिंदवाड़ा से दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
    खंडवा, उमरिया, सागर, सीहोर, विदिशा और छतरपुर से भी एक-एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के मामलों के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार पतारसी का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। इन माध्यमों से चोरी किए गए वाहनों की पहचान कर उन्हें बरामद किया जा रहा है। साथ ही वाहन चोरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Latest articles

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर मरीज दिवाली पर न रखें व्रत, पोषण और पानी की कमी बढ़ा सकती है परेशानी

    नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ व्रत रखने की परंपरा है। कई...

    हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, बाहरी नेताओं की सूची में एक और नाम जुड़ा

    भोपाल। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध...

    धर्म की ध्वजा उठाने वालों को पहले धर्म का मर्म समझना होगा

    धर्म क्या है? आस्था, करुणा, प्रेम, शांति और मनुष्य को बेहतर बनाने का मार्ग...

    More like this

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर मरीज दिवाली पर न रखें व्रत, पोषण और पानी की कमी बढ़ा सकती है परेशानी

    नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ व्रत रखने की परंपरा है। कई...

    हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, बाहरी नेताओं की सूची में एक और नाम जुड़ा

    भोपाल। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध...