More
    Homeमध्यप्रदेशमुरैना में पुलिस मुठभेड़, 80 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर पकड़ा गया

    मुरैना में पुलिस मुठभेड़, 80 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर पकड़ा गया

    Published on

    spot_img

    बानमोर के जंगलों में तीन घंटे चला पुलिस का ऑपरेशन

    भोपाल। मुरैना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर को मुठभेड़ के बाद उसके साथी अजय गुर्जर के साथ गिरफ्तार कर लिया। बानमोर थाना क्षेत्र के ललितापुरा पहाड़ी गांव के नजदीक जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब तीन घंटे तक मुठभेड़ चली। इस दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में फरार और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत चंबल रेंज में भी आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी।

    पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सचिन कुमार अतुलकर और पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन के निर्देश पर मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं।

    घेराबंदी होते ही बदमाशों ने की फायरिंग

    पुलिस टीम को 5 नवंबर को सूचना मिली कि कल्ली गुर्जर अपने साथी के साथ बानमोर क्षेत्र के ललितापुरा पहाड़ी गांव के समीप जंगल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों बदमाश घायल अवस्था में पकड़ लिए गए।

    तीन अवैध हथियार और 61 कारतूस बरामद

    पुलिस ने कल्ली गुर्जर के कब्जे से एक देशी 32 बोर पिस्टल, एक 306 बोर रायफल और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, उसके साथी अजय गुर्जर के पास से 12 बोर की एक रायफल और 12 जिंदा कारतूस मिले हैं। दोनों आरोपियों से कुल तीन अवैध हथियार और 61 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

    20 आपराधिक मामले, नौ में चल रहा था फरार

    पुलिस के मुताबिक, कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग, अड़ीबाजी, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अवैध शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 20 मामले दर्ज हैं। इनमें से नौ मामलों में वह फरार चल रहा था। अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी पर कुल 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ एवं विस्तृत विवेचना कर रही है।

     

     

    Latest articles

    उज्जैन: उज्ज्वला योजना के फर्जीवाड़े में 20 हजार की रिश्वत, कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार

    उज्जैन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई कराने के नाम...

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    More like this

    उज्जैन: उज्ज्वला योजना के फर्जीवाड़े में 20 हजार की रिश्वत, कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार

    उज्जैन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई कराने के नाम...

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...