More
    Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च वेतनमान की मंजूरी

    MP पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च वेतनमान की मंजूरी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्यप्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च वेतनमान का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें सात अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान (सुपर टाइम स्केल) और 11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) दिया गया है। गृह विभाग की विभागीय छानबीन समिति की बैठक में अधिकारियों की पात्रता और सेवाकाल की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

    सात अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान

    वर्ष 2001 बैच तक के सात वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इसके तहत छठे वेतनमान के अनुसार 37,400 से 67,000 रुपये वेतनमान और 8,900 रुपये ग्रेड पे निर्धारित है।
    इस श्रेणी में अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मालवीय, इरमीन शाह, अरविन्द कुमार दुबे, अमरेन्द्र सिंह, आशीष खरे और उमेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

    11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान

    वर्ष 2006 बैच तक के 11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया गया है। इसके अंतर्गत छठे वेतनमान के अनुसार 37,400 से 67,000 रुपये वेतनमान और 8,700 रुपये ग्रेड पे निर्धारित है।

    लाभ पाने वाले अधिकारियों में परमिन्दर सिंह सैनी, नवीन कुमार चौधरी, अखिलेश सिंह रेनवाल, अभिषेक दीवान, डॉ. संजीव कुमार उईके, शिवकुमार सिंह, अंतर सिंह कनेश, नवल सिंह सिसोदिया, ज्योति ठाकुर, सुनीता रावत और बालमुकुंद शाक्य शामिल हैं।

    सेवाकाल के अनुरूप मिलेगा लाभ

    गृह विभाग, मंत्रालय (वल्लभ भवन), भोपाल में आयोजित विभागीय छानबीन समिति की बैठक में अधिकारियों के सेवाकाल और पात्रता का परीक्षण किया गया। शासन के अनुसार, इस निर्णय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी दीर्घ सेवाओं के अनुरूप वेतन संबंधी लाभ मिलेगा। इससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को मजबूती देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
    राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार सेवा लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

    Latest articles

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...

    More like this