More
    Homeमध्यप्रदेशMP: मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द, कांग्रेस ने EC और सुप्रीम...

    MP: मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द, कांग्रेस ने EC और सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी की

    Published on

    spot_img

    भोपाल/दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार देर रात भोपाल में पार्टी के नेता चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर धरने पर बैठे।

    दिल्ली और भोपाल में कांग्रेस नेता आज चुनाव आयोग के कार्यालयों में जाकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली और भोपाल में पार्टी नेताओं ने धरना दिया था। चुनाव आयोग ने बुधवार सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है। भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि नटराजन ने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट में लंबित मामले की जानकारी छुपाई। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” और “सीट चोरी” करार दिया।

    भोपाल में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कई विधायक चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। पहले अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नेता फर्श पर बैठ गए।

    दिल्ली में जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और नामांकन रद्द करना राजनीतिक साजिश है। पार्टी सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस मामले के आधार पर नामांकन रद्द किया गया, वह कोई आपराधिक मामला नहीं है और कोर्ट ने अभी तक उस पर संज्ञान भी नहीं लिया है।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this