More
    Homeमध्यप्रदेशMP:  शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को अब 50-50 लाख देंगे, सीएम मोहन...

    MP:  शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को अब 50-50 लाख देंगे, सीएम मोहन यादव का ऐलान

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि के वितरण में बदलाव किया गया है। अब इस राशि में से 50 लाख रुपये शहीद की पत्नी और 50 लाख रुपये उनके बुजुर्ग माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में यह घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सहायता राशि के वितरण की नई व्यवस्था बनाई गई है। इसका उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नी के साथ उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

    5 साल पुराने नक्सलवाद से मुक्त हुआ मप्र

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का नक्सलवाद से मुक्त होना बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों में पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों में काम किया और कई जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

    एक साल में नौ पुलिसकर्मी कर्तव्य निभाते हुए शहीद

    पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच प्रदेश पुलिस के नौ अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, समर्पण और त्याग का संकल्प है। शहीदों के परिवारों की देखभाल करना पुलिस विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है।

    दो साल में भरेंगे पुलिस विभाग के 22,500 रिक्त पद

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है। अगले दो साल में विभाग के सभी 22,500 रिक्त पद भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अगले साल तक प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था के लिए 750 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    नक्सल विरोधी अभियान में 110 पुलिसकर्मियों को समय से पहले पदोन्नति

    डीजीपी के अनुसार, वर्ष 2025 नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। मानसून के दौरान भी अभियान जारी रखे गए। उत्कृष्ट योगदान के लिए 110 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को समय से पहले पदोन्नति दी गई। दिवंगत निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई को अनुकंपा नियुक्ति भी प्रदान की गई।

    डीजीपी ने बताया कि प्रदेश 11 दिसंबर 2025 को नक्सल मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि नक्सली हमलों में प्रदेश के 38 सुरक्षा जवानों और 58 नागरिकों की जान गई। इन अभियानों में बलिदान देने वाले जवानों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

    सिंहस्थ-2028 के लिए सुरक्षा तैयारियां

    डीजीपी ने बताया कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर सुरक्षा तैयारियां जारी हैं। इतने बड़े आयोजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

    21 अक्टूबर को मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

    हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हुए थे। उन्हीं के बलिदान की स्मृति में देशभर में यह दिवस मनाया जाता है। बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

     

     

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...