More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में चार IAS अधिकारियों के तबादले, संस्कृति जैन वित्त विभाग में...

    एमपी में चार IAS अधिकारियों के तबादले, संस्कृति जैन वित्त विभाग में उप सचिव बनीं

    Published on

    spot_img

    भोपाल । MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर रात  चार आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 18 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    आदेश के मुताबिक, भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। उनके पास मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी था।

    स्मार्ट सिटी भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं भोपाल नगर निगम की अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

    जबलपुर नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    वहीं, जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रीम कुमार को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

    मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this