More
    Homeमध्यप्रदेशमेमो ट्रेन में 10 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    मेमो ट्रेन में 10 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में जीआरपी विदिशा ने मेमो ट्रेन में 10 लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख 36 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, बैग और मोबाइल चार्जर सहित करीब 9 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। वारदात 6 अक्टूबर को बीना से भोपाल जा रही मेमो ट्रेन में हुई थी।

    पुलिस के मुताबिक, फरियादी अपने मालिक के निर्देश पर बीना स्थित एक प्लायवुड दुकान से 10 लाख रुपये लेने गया था। रकम मिलने के बाद उसने 500-500 रुपये के नोटों की 20 गड्डियां काले रंग के पिट्ठू बैग में रखीं और भोपाल जाने वाली मेमो ट्रेन में सवार हो गया।

    गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण उसने बैग को सीट के ऊपर लगी रेलिंग पर रख दिया। इसी दौरान उसे नींद आ गई। विदिशा रेलवे स्टेशन पर जागने के बाद उसने देखा कि बैग गायब है। इसके बाद उसने जीआरपी थाना विदिशा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फरियादी के आने-जाने के रास्तों और संबंधित स्थानों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों से पूछताछ की गई।
    जांच के दौरान संदिग्ध का हुलिया रेल इकाई भोपाल के विभिन्न थानों में दर्ज पुराने अपराधों में शामिल आरोपियों के रिकॉर्ड से मिलाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मैदानी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    चोरी की रकम से खरीदा था मोबाइल

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर 9 लाख 36 हजार रुपये नकद, चोरी किया गया काले रंग का बैग, फरियादी का मोबाइल चार्जर और चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 9 लाख 43 हजार रुपये बताया गया है।

    रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सामान को खुला या अपने से दूर न रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।

     

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...