More
    Homeमध्यप्रदेशMP Congress News: पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का...

    MP Congress News: पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला, 14 जुलाई से निकलेगी ‘युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन’

    Published on

    spot_img

    जीतू पटवारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और प्रियव्रत सिंह ने युवाओं के अधिकारों को लेकर कई बड़े मुद्दे उठाए और आंदोलन की रूपरेखा भी घोषित की।
    जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि NEET सहित कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश भर्ती और परीक्षा घोटालों का केंद्र बन गया है।

    कांग्रेस ने व्यापम, पटवारी भर्ती, नर्सिंग कॉलेज और फर्जी मार्कशीट जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार पर दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि प्रदेश में लाखों सरकारी पद खाली होने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड, भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर, समयबद्ध भर्ती कानून, वन-टाइम परीक्षा फीस, पेपर लीक मामलों के लिए विशेष न्यायालय, स्वतंत्र भर्ती आयोग और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने जैसे कदम उठाएगी।

    पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की।

    पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बताया कि युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करेगी। इसके तहत 14 जुलाई को इंदौर से ‘युवा स्वाभिमान जेन-जी साइक्लोथॉन’ निकाली जाएगी, जो देवास और सीहोर होते हुए 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करना और शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण करना है।

    पत्रकार वार्ता में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित युवा मामलों की समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...