More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

    एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। मोहन यादव सरकार प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टरों को बदल सकती है। प्रस्तावित बदलाव में उन जिलों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जहां लंबे समय से एक ही अधिकारी पदस्थ हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल में 2017 बैच के शेष आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर के रूप में जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।

    इन जिलों में बदल सकते हैं कलेक्टर

    प्रशासनिक स्तर पर जिन जिलों के कलेक्टरों को बदले जाने की चर्चा है, उनमें हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना और जबलपुर शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य जिलों में भी कलेक्टरों की पदस्थापना में बदलाव किया जा सकता है।

    हालांकि, तबादलों की अंतिम सूची मुख्यमंत्री स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही तय होगी। संभावित सूची में 2017 बैच के उन आईएएस अधिकारियों को प्रमुखता मिल सकती है, जिन्हें अब तक लंबे समय तक कलेक्टर के रूप में काम करने का अवसर नहीं मिला है। इस तरह सरकार प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के साथ नए अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी देने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है।

    कमिश्नर और मंत्रालय स्तर पर भी बदलाव संभव

    कलेक्टरों के साथ कुछ संभागों में कमिश्नर स्तर पर भी फेरबदल की संभावना है। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में नए कमिश्नरों की पदस्थापना को लेकर चर्चा है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) परीक्षित झाड़े को भी बदले जाने की अटकलें हैं।

    संभावित प्रशासनिक फेरबदल का दायरा मंत्रालय और राजभवन तक भी पहुंच सकता है। इन स्तरों पर कुछ महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    Latest articles

    एमपीपीसीबी अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी पर पांच महीने अवैध रूप से पद पर रहने का आरोप, एफआईआर की मांग

    भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) के अध्यक्ष पद को लेकर नया विवाद खड़ा...

    भोपाल में पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी, 19 नवंबर से मुकाबले

    छह देशों की महिला हॉकी टीमें लेंगी हिस्सा, 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम; 166...

    एमपी में अवैध शराब, रेत और ड्रग्स माफिया पर सीएम सख्त, पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों और अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

    मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम: पांच जिलों में बारिश का अलर्ट, धनतेरस-दिवाली पर साफ रहेगा आसमान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके...

    More like this