More
    Homeमध्यप्रदेशMP विधानसभा: UCC को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने भाजपा...

    MP विधानसभा: UCC को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने भाजपा पर RSS एजेंडा लागू करने का लगाया आरोप

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर प्रदेश के वास्तविक जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

    प्रदर्शन के दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार UCC जैसे मुद्दों के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश में किसान खाद संकट, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है।

    किसानों को नहीं मिल रही खाद

    कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार को “जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन” बताते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के अहम मुद्दों पर निष्क्रिय बनी हुई है। सिंघार ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान विवादित राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित है।

    मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    यह भी पढ़े

    नगर निगमों में एल्डरमैनों की नियुक्ति: राजनीतिक संतुलन का नया फार्मूला?

    नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में जनहित के प्रति गंभीर है तो वह विधानसभा में कृषि, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा से क्यों बच रही है। उनका आरोप था कि UCC और अन्य वैचारिक मुद्दों को प्रमुखता देकर जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने की कोशिश की जा रही है।

    कांग्रेस विधायक दल ने कहा कि वह विधानसभा के भीतर और बाहर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हितों की लड़ाई जारी रखेगा।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...