More
    Homeमध्यप्रदेशमप्र में मानसून की दस्तक अगले हफ्ते की संभावना, कई जिलों में...

    मप्र में मानसून की दस्तक अगले हफ्ते की संभावना, कई जिलों में आज से आंधी-बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब करीब है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है, जिसमें इंदौर और जबलपुर संभाग मुख्य मार्ग होंगे।

    आज मंगलवार को नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल और बालाघाट में तेज हवा और बारिश की संभावना है। प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।

     दो दिन लू का असर

    10 और 11 जून को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दिन के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    मंडला सबसे गर्म, अन्य जिलों में भी गर्मी

    सोमवार को मंडला में अधिकतम तापमान 42.5°C रिकॉर्ड किया गया। छिंदवाड़ा, खजुराहो, दमोह और मलाजखंड में भी पारा 42°C के आसपास रहा। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर महसूस किया गया।

    बारिश और राहत की संभावना

    -रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 3–4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, कई जगह मध्यम वर्षा हो सकती है।

    -भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी और गर्मी से राहत मिल सकती है।

    -इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में अरब सागर से आने वाली नमी का असर दिखेगा, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

     तापमान में गिरावट और मानसून तैयारी

    मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2–5°C तक गिरावट आ सकती है। यह मौसम में बदलाव मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगा। प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय हैं। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मौसम को प्रभावित कर सकता है।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this