More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, रातभर गूंजते रहे धमाके

    भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, रातभर गूंजते रहे धमाके

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ रोड पर शुक्रवार तड़के एक पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद दुकान में रखे पटाखों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे क्षेत्र देर रात तक दहलता रहा। आग की लपटें करीब 70 फीट तक ऊपर उठती दिखाई दीं। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के सामने संचालित सोनी पटाखा दुकान में तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और भीतर रखे पटाखों में विस्फोट शुरू हो गए।

    सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर सहित आसपास के कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग की तीव्रता और लगातार हो रहे धमाकों के कारण दमकल कर्मियों को राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

    फायर फाइटर शाहनवाज अहमद ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    पेट्रोल पंप और बाजार के पास थी दुकान

    जिस दुकान में आग लगी, उसके आसपास अन्य पटाखा दुकानें भी मौजूद हैं। वहीं कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी स्थित है। ऐसे में आग और विस्फोटों ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया था। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।

    सुरक्षा के लिए बंद किया गया यातायात

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया, क्योंकि विस्फोट के कारण पटाखों के टुकड़े और चिंगारियां सड़क तक पहुंच रही थीं। एहतियातन बिजली कंपनी ने भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सुबह करीब 7 बजे तक आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this