More
    Homeमध्यप्रदेशBHOPAL में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन: 82 करोड़ की जमीन...

    BHOPAL में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन: 82 करोड़ की जमीन पर बनी 6 कॉलोनियां ध्वस्त

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 6 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस अभियान के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, जिन जमीनों पर ये कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, उनकी कुल बाजार कीमत करीब 82 करोड़ रुपये है।

    हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि बिना वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    इन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

    प्रशासन ने कोलूखेड़ी स्थित रिद्धि-सिद्धि और सपना कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां राजेश सिंघानिया द्वारा खसरा नंबर 128 की करीब 1.846 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 13 करोड़ रुपये बताया गया है।

    इसके अलावा ग्राम बरखेड़ी बज्याफत में विकसित की जा रही भूपति परिसर और राधा परिसर नामक अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। वहीं ग्राम सेमरी बज्याफत स्थित विंध्या रैंबो फॉर्म्स पर भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

    ग्राम जमोनिया छीर में विकसित की जा रही श्रद्धा कॉलोनी को भी प्रशासन के निशाने पर लिया गया और वहां मौजूद अवैध ढांचों को हटाया गया।

    अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

    एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल ही में भी कई स्थानों पर कार्रवाई की गई थी और अब नए सिरे से अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर पूरी तरह रोक लगाना है।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this