More
    Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 राज्यों में वारदात करने वाला चेन...

    MP पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 राज्यों में वारदात करने वाला चेन स्नैचिंग गैंग गिरफ्तार, 58 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मप्र पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाले 7 सदस्यीय अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जबकि जीआरपी इटारसी ने राजधानी एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल मिलाकर करीब 58 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

    ऑपरेशन ‘त्रिनेत्रम’ से खुला चेन चोरी गैंग का राज

    देवास पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पिछले 15 दिनों में आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, जबलपुर और देवास समेत कई शहरों में 9 चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था।

    10 जून को देवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 60 वर्षीय महिला की सोने की चेन चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तीन दिनों के भीतर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।

    50 लाख की संपत्ति जब्त, तमिलनाडु से जुड़े आरोपी

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 9 सोने की चैनें (करीब 156 ग्राम), वारदात में इस्तेमाल टाटा हेक्सा कार, 6 महंगे मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान सहित लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है।

    जांच में सामने आया कि सभी आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी हैं और दक्षिण दिल्ली में रहकर देशभर में धार्मिक आयोजनों, कथा-प्रवचनों, मेलों और शोभायात्राओं में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। महिला सदस्य श्रद्धालु बनकर भीड़ में शामिल होती थीं, जबकि पुरुष सदस्य निगरानी और चोरी के माल को ठिकाने लगाने का काम करते थे।

    राजधानी एक्सप्रेस में चोरी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

    दूसरी ओर, जीआरपी इटारसी ने राजधानी एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे कर्नाटक निवासी परिवार का हैंडबैग चोरी किया था, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य कीमती सामान रखा था।

    सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी के कब्जे से 54.3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल फोन, सैमसंग टैबलेट सहित करीब 8.52 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

    पुलिस की अपील: धार्मिक आयोजनों और रेल यात्रा में रहें सतर्क

    मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों, मेलों, सार्वजनिक स्थलों और रेल यात्राओं के दौरान अपने कीमती सामान एवं आभूषणों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...