More
    Homeमध्यप्रदेशIndore Car Fire: चलती कार मिनटों में जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

    Indore Car Fire: चलती कार मिनटों में जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

    Published on

    spot_img

    इंदौर। Indore Car Fire : इंदौर के पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में कलेक्टर चौराहे पर मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई। कार में सवार ड्राइवर समेत तीन से चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बताया जा रहा है कि कलेक्टर चौराहे से गुजर रही कार में अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल कार को सड़क किनारे रोका। इसके बाद कार में सवार सभी लोग तेजी से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कार में आग भड़क उठी और तेज लपटों ने देखते ही देखते पूरे वाहन को घेर लिया।

    कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक

    कार में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

    प्रारंभिक तौर पर कार की वायरिंग में फॉल्ट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

    समय रहते बाहर निकले, टला बड़ा हादसा

    घटना के दौरान कार में तीन से चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने धुआं दिखाई देने के बाद जिस तरह तत्काल वाहन रोककर सभी को बाहर निकाला, उससे बड़ा हादसा टल गया। यदि कार को समय रहते नहीं रोका जाता तो आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी।

    इंदौर में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कार में आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इंदौर में चलती कार में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों में आग लगने की घटनाएं भी शामिल रही हैं।


    Latest articles

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...

    More like this

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...