More
    Homeमध्यप्रदेशअष्टमी को जन्मी कन्या दशहरे के दूसरे दिन लावारिस मिली

    अष्टमी को जन्मी कन्या दशहरे के दूसरे दिन लावारिस मिली

    Published on

    spot_img

    हरदा। हरदा में अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास तीन दिन की नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची को इस हालत में देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को अस्पताल लेकर पहुंची।

    नवजात को इतनी कम उम्र में अकेला छोड़ने के पीछे क्या वजह रही ? उसे वहां कौन छोड़कर गया ? उसकी देखभाल की जिम्मेदारी कौन निभाएगा ? इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

    बच्ची की सुरक्षा, उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के साथ ही उसे छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। नवजात के मिलने के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जाएं तो नवजात को लेकर आने वाले कि शिनाख्त सम्भव हो सकती है।

    फिलहाल जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर जाह्नवी सूरमा ने बताया कि हॉस्पिटल चौराहे से पुलिस अधिकारी जिस नवजात को लाएं हैं। वो सिर्फ 3-4 दिन की है। डॉ सूरमा ने बताया कि हमने बच्ची की जांच की है। वो स्वस्थ्य है। फेफड़े सांस, हार्ट की धड़कन जांची गयी । आगे इलाज और जांच के लिए नवजात को एहतियातन आईसीयू में रखा जायेगा।

    इस घटनाक्रम की खबर शहर में फैलते ही नवजात के  मां-बाप की क्रूरता, मजबूरी को लेकर जनचर्चा में अलग अलग बातें चल रही हैं । संभवतः नवरात्र के अष्टमी-नवमी के आसपास जन्मी कन्या को माताजी की विदाई के पश्चात अस्पताल चौराहे पर दशहरे के दूसरे दिन अकेला छोड़ जाने की घटना ने जनमानस को हिला कर रख दिया है।
    देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या हासिल होता है?

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this