More
    Homeमध्यप्रदेशगुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर 20 साल से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का...

    गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर 20 साल से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का इंतजार, शिवराज से मिले सिर्फ आश्वासन 

    Published on

    spot_img

    महामना, रेवांचल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग फिर हुई तेज

    अशरफ अली

    विदिशा। विदिशा जिले के गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पिछले दो दशकों से लगातार उठ रही है, लेकिन अब तक क्षेत्रवासियों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। विदिशा विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मानी जाने वाली गुलरखेड़ी (गुलाबगंज) के नागरिकों का कहना है कि रेलवे सुविधाओं के मामले में क्षेत्र लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान में अमृतसर एक्सप्रेस को छोड़कर किसी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव गुलाबगंज स्टेशन पर नहीं है। महामना एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

    शिवराज सिंह चौहान को कई बार सौंपे गए ज्ञापन

    क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब भी क्षेत्र के दौरे पर आते हैं, तब स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उनके समक्ष ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाते रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक मुकेश टंडन को भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए, जिन्होंने रेल मंत्रालय को स्थानीय मांगों से अवगत कराया। बावजूद इसके, गुलाबगंज को अभी तक किसी नई एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं मिल सका है।

    पड़ोसी क्षेत्रों को मिली सुविधा, गुलाबगंज अब भी इंतजार में
    क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से हाल के वर्षों में विदिशा, सांची, अब्दुल्लागंज, गंजबासौदा और मंडी बामोरा जैसे स्टेशनों पर कई ट्रेनों के नए ठहराव स्वीकृत हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गुलाबगंज को इस सुविधा से अब तक वंचित क्यों रखा गया है।

    एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

    गुलाबगंज तहसील एवं थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 80 गांव और 32 ग्राम पंचायतें आती हैं। यह क्षेत्र शिक्षा, व्यापार और रोजगार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदिशा, भोपाल और गंजबासौदा जाते हैं, जबकि नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग भी नियमित रूप से रेल यात्रा पर निर्भर रहता है।
    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पर्याप्त ट्रेन सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने और वापस लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    इन ट्रेनों के स्टॉपेज की सबसे ज्यादा मांग

    महामना एक्सप्रेस का ठहराव होने से श्रद्धालुओं को बागेश्वर धाम और खजुराहो क्षेत्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
    रेवांचल एक्सप्रेस के रुकने से रीवा, सिंगरौली और मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों की यात्रा आसान होगी।
    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह के समय उपलब्ध महत्वपूर्ण ट्रेन है, जिसके ठहराव से दिल्ली, नागपुर, रायपुर और छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...