More
    Homeमध्यप्रदेशChhindwara Bank Robbery Attempt: बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम

    Chhindwara Bank Robbery Attempt: बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम

    Published on

    spot_img

     रस्सी बम से दहशत फैलाने की साजिश विफल, पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में शनिवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया की परासिया रोड शाखा में लूट की सनसनीखेज कोशिश नाकाम हो गई। बदमाशों ने बैंक में घुसकर रस्सी बम (इम्प्रोवाइज्ड फायर बम) के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

    शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे स्थानीय लोगों ने बैंक का ताला टूटा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बैंक का एक शटर बंद होने और शाखा पहली मंजिल पर स्थित होने के कारण पुलिस अंदर पहुंची, जहां एक आरोपी छिपा हुआ मिला।
    रस्सी बम से किया हमला

    पुलिस के अंदर पहुंचते ही आरोपी ने शटर उठाकर पेट्रोल से भरे रस्सी बम में आग लगा दी, जिससे धमाका हुआ और बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।

    एसआई पर नुकीले हथियार से हमला

    आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर नारायण बघेल पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट आई, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

    लॉकर तोड़ने और रिकॉर्ड जलाने की कोशिश

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक के लॉकर तोड़ने का प्रयास किया था। इसके अलावा फाइलों वाले हिस्से में आग भी लगा दी गई थी, ताकि सबूत नष्ट किए जा सकें। समय रहते पुलिस पहुंचने से आरोपी नकदी ले जाने में सफल नहीं हो सके।

    घटना की सूचना मिलते ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। फरार आरोपी की तलाश के लिए बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this