More
    Homeमध्यप्रदेशडॉ. मुखर्जी जयंती पर भाजपा का बड़ा अभियान: MP में 15 दिन...

    डॉ. मुखर्जी जयंती पर भाजपा का बड़ा अभियान: MP में 15 दिन तक मनाया जाएगा ‘बूथ गौरव दिवस’

    Published on

    spot_img

    धारा 370 की समाप्ति, राष्ट्र प्रथम के संदेश और वृक्षारोपण अभियान के साथ बूथ स्तर तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाएगी। भाजपा इस दौरान ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष’ के तहत बूथ स्तर पर ‘बूथ गौरव दिवस’ मनाएगी और विभिन्न वैचारिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मध्य प्रदेश में इस अभियान की निगरानी प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह करेंगे। पार्टी का फोकस धारा 370 की समाप्ति और डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा।

    अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें डॉ. मुखर्जी के सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक योगदान पर प्रबुद्ध वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने को अखंड भारत के संकल्प की पूर्ति के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

    युवा वर्ग को जोड़ने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों के बाहर छात्र सम्मेलन भी आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों और भाजपा की राष्ट्रवादी सोच से परिचित कराया जाएगा।

    इसके अलावा प्रदेश के शहरों और नगरों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर मार्ग, चौराहे या उद्यान नामित किए जाएंगे। उनकी प्रतिमा अथवा चित्रों का अनावरण भी किया जाएगा। मानसून को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

    भाजपा का दावा है कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ डॉ. मुखर्जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this