More
    Homeमध्यप्रदेशवोट बचाओ, देश बचाओ: भोपाल में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल-प्रियंका की...

    वोट बचाओ, देश बचाओ: भोपाल में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में मनाया काला दिवस

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Bhopal Congress March: दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जवाब मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों को रोके जाने एवं हिरासत में लिए जाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को “वोट बचाओ, देश बचाओ” नाम दिया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाते हुए मतदाता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया।

    पैदल मार्च व्यापम चौराहे से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। मार्च में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया और केंद्र सरकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर विरोध दर्ज कराया।

    जीतू पटवारी ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया है।

    पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

    उन्होंने सवाल किया कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रही आपत्तियों का जवाब निर्वाचन आयोग और सरकार कब देगी? पटवारी के मुताबिक, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

    संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

    पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा भारत चाहती है, जहां नफरत की जगह प्रेम, विभाजन की जगह भाईचारा और सत्ता के दबाव की जगह संविधान एवं लोकतंत्र की सर्वोच्चता हो।

    उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

    कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

    पैदल मार्च में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील, संगठन महामंत्री संजय कामले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल और जेपी धनोपिया शामिल हुए।

     

     

    Latest articles

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...

    More like this

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...