More
    Homeजीवन शैलीगर्मी में चाहिए कांच-सा निखार? रसोई में छिपे हैं चमकदार त्वचा के...

    गर्मी में चाहिए कांच-सा निखार? रसोई में छिपे हैं चमकदार त्वचा के ये 4 राज

    Published on

    spot_img

    गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और उमस का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है। चेहरा बेजान, ऑयली और थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन आपकी रसोई और घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें ही त्वचा को ठंडक, नमी और शानदार निखार देने का काम कर सकती हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने वाले चार आसान घरेलू उपाय।

    चंदन से पाएं ठंडक और निखार

    चंदन को आयुर्वेद में त्वचा का सबसे अच्छा मित्र माना गया है। इसकी प्राकृतिक ठंडक सनबर्न, टैनिंग और गर्मी से होने वाली जलन को कम करने में मदद करती है। यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर चेहरे को फ्रेश लुक देता है।
    कैसे करें इस्तेमाल?
    1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
    चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
    फायदा- त्वचा को ठंडक, ताजगी और प्राकृतिक चमक मिलती है।

    गुलाब जल देगा इंस्टेंट फ्रेशनेस

    गुलाब जल सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पोर्स को टाइट करने और लालिमा कम करने में मदद करता है।
    कैसे करें इस्तेमाल?
    गुलाब जल को फ्रिज में ठंडा करके रखें। दिन में 2-3 बार चेहरे पर स्प्रे करें।
    फायदा- चेहरे पर तुरंत ताजगी महसूस होती है और त्वचा तरोताजा बनी रहती है।

    खीरा रखेगा त्वचा को हाइड्रेट

    गर्मियों में खीरा सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर तक नमी पहुंचाते हैं।
    कैसे करें इस्तेमाल?
    खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। या एलोवेरा जेल में मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।
    फायदा-सूजन, डार्क सर्कल्स और सनबर्न की समस्या में राहत मिलती है।

    दही से हटेगी टैनिंग, बढ़ेगा ग्लो

    दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम, ठंडा और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
    कैसे करें इस्तेमाल?
    -सादा दही चेहरे और गर्दन पर लगाएं।15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
    फायदा- टैनिंग कम होती है और त्वचा में प्राकृतिक चमक लौट आती है।

    ये भी आपके लिये जरूरी

    गर्मियों में पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करना भी त्वचा की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इन आसान घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप बिना ज्यादा खर्च के भी चेहरे पर प्राकृतिक निखार पा सकते हैं।

    Latest articles

    MP Weather Update: फिर सक्रिय मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अभी भी...

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    More like this

    MP Weather Update: फिर सक्रिय मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अभी भी...

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...