More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा...

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। सोसायटी के कुछ रहवासियों ने पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह की बहू अंजली सिंह उर्फ उजमा रजा पर भगवान शिव के मंदिर को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चूना भट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

    24 जुलाई की घटना का किया गया उल्लेख

    शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई की है। आरोप है कि अंजली सिंह उर्फ उजमा रजा ने सोसायटी परिसर में बने शिव मंदिर के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना का वीडियो सोसायटी के एक निवासी ने बनाया है, जिसे अन्य साक्ष्यों के साथ पुलिस को सौंपा गया है।

    रहवासियों का यह भी आरोप है कि मंदिर निर्माण के दौरान भी संबंधित महिला ने मंदिर को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

    रहवासियों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

    शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आम्रपाली एन्क्लेव में पिछले लगभग दो दशक से विभिन्न धर्मों के लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। उनका दावा है कि शिव मंदिर का निर्माण सोसायटी के सदस्यों की सहमति और आर्थिक सहयोग से कराया गया था। ऐसे में कथित टिप्पणियों से हिंदू परिवारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

    शिकायत में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित महिला और उनके पति की होगी।

    पुलिस जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

    फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने या किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, शिकायत में लगाए गए आरोपों को अंजली सिंह उर्फ उजमा रजा की ओर से गलत बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...