More
    Homeजीवन शैलीकोरोना ठीक होने के बाद बढ़ रही भूलने की बीमारी, 4 साल...

    कोरोना ठीक होने के बाद बढ़ रही भूलने की बीमारी, 4 साल की रिसर्च में खुलासा

    Published on

    spot_img

    सागर। कोरोना महामारी के बाद अब इसके दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। इस अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके कई मरीजों में बाद में भूलने की बीमारी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं देखी जा रही हैं।

    महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय से जुड़ी शासकीय कन्या महाविद्यालय की शोधार्थी पुलकिता सिंह गौर द्वारा किए गए चार साल के शोध में यह पाया गया कि 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग, जो कोरोना संक्रमित हुए थे, वे ठीक होने के बाद स्मृति संबंधी समस्याओं से अधिक प्रभावित हुए।

    शोध में कुल 200 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें 140 पुरुष और 60 महिलाएं थीं। अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण के बाद कई मरीजों में न केवल भूलने की समस्या बढ़ी, बल्कि हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। शोधकर्ता के अनुसार, कोरोना से उबरने के बाद मरीजों में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव लंबे समय तक देखा गया, जिसमें सबसे प्रमुख समस्या स्मृति कमजोर होना रहा। कई मरीज छोटी-छोटी बातें भी जल्दी भूलने लगे।

    नई डाइट और लाइफस्टाइल से सुधार की कोशिश

    शोध के दौरान मरीजों के लिए विशेष डाइट प्लान और लाइफस्टाइल रूटीन तैयार किए गए। इसमें पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे सत्तू, स्प्राउट्स, बाजरा-जो की रोटी, मसालेदार चिली-गार्लिक मिक्स और हर्बल ड्रिंक्स को शामिल किया गया। इसके साथ योग और नियमित दिनचर्या को भी इसमें जोड़ा गया। शोध के अनुसार, इन उपायों को अपनाने के बाद कई मरीजों की स्थिति में सुधार देखने को मिला और उनकी समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रित हुईं। शोधकर्ता पुलकिता सिंह गौर ने बताया कि अब भी कई मरीज उनके संपर्क में हैं और सुझाए गए डाइट व लाइफस्टाइल प्लान का पालन कर रहे हैं।

    Latest articles

    MP Weather Update: फिर सक्रिय मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अभी भी...

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    More like this