More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल जेल: गिरिबाला सिंह पढ़ती मिली ‘द प्रेग्नेंट किंग’, महिला आयोग ने...

    भोपाल जेल: गिरिबाला सिंह पढ़ती मिली ‘द प्रेग्नेंट किंग’, महिला आयोग ने किया निरीक्षण

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Model त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह से मध्यप्रदेश महिला आयोग की टीम ने बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात की। आयोग जेल में महिला बंदियों की स्थिति और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंची थी।

    इस दौरान आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने गिरिबाला सिंह से भोजन, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गिरिबाला सिंह ने किसी भी प्रकार की शिकायत से इनकार करते हुए कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। जानकारी के अनुसार, जब टीम उनके पास पहुंची, तब वे लेखक देवदत्त पटनायक की किताब ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रही थीं। टीम को देखकर उन्होंने पुस्तक तुरंत बंद कर दी। बातचीत के दौरान उनका व्यवहार शांत और संयमित बताया गया।

    निरीक्षण में महिला आयोग की टीम को ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि गिरिबाला सिंह को जेल में कोई विशेष सुविधा मिल रही हो। जेल प्रशासन के अनुसार, टीम ने महिला वार्ड, अस्पताल, रसोईघर, पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर और ब्यूटी पार्लर का भी निरीक्षण किया। जेल के सांस्कृतिक कक्ष में महिला बंदियों ने भजन प्रस्तुत किए।

    इस बीच, त्विषा शर्मा मामले की जांच भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है, और एजेंसी अब मेडिकल, डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जांच का फोकस गर्भावस्था, शरीर पर मिले चोटों के निशान और फांसी से जुड़े तथ्यों पर है। मोबाइल और लैपटॉप से रिकवर किए गए चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो का विश्लेषण भी किया जा रहा है, ताकि मामले की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this