More
    HomeदेशCID पहुंची ममता बनर्जी के घर, TMC में फर्जी साइन विवाद ने...

    CID पहुंची ममता बनर्जी के घर, TMC में फर्जी साइन विवाद ने बढ़ाई राजनीति की गर्मी

    Published on

    spot_img

    कोलकाता। TMC में चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को CID की टीम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास और केंद्रीय कार्यालय पहुंची। शुरुआत में टीम को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में जांच शुरू की गई। इस मामले की शिकायत बागी विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को की थी। उनका आरोप है कि नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर उनके हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए।

    CID की टीम सोमवार को अभिषेक बनर्जी के भी गई थी, लेकिन वे INDIA ब्लॉक की मीटिंग में दिल्ली गए हुए थे। इसके बाद उन्होंने एजेंसी को बताया कि विधायकों के हस्ताक्षर TMC के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद हैं। इसी आधार पर मंगलवार को टीम वहां पहुंची। जांच के दौरान CID अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय का दौरा भी किया गया। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी अभी दिल्ली में हैं और यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हो सकती है।

    उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने शिकायत करने पर संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद बागी विधायकों ने 3 मई को ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया और उन्हें नेता विपक्ष बनाया गया, जिसे स्पीकर ने मान्यता दी। ऋतब्रत बनर्जी की मान्यता के खिलाफ याचिका की सुनवाई कल (10 जून) को होगी।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this