More
    Homeमध्यप्रदेशमप्र सरकार के मंत्री विजय शाह पर मुकदमे को मंजूरी नहीं, राज्यपाल...

    मप्र सरकार के मंत्री विजय शाह पर मुकदमे को मंजूरी नहीं, राज्यपाल ने लौटाई अनुशंसा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभियोजन की मंजूरी नहीं मिल सकी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने संबंधी कैबिनेट की अनुशंसा लौटा दी है। राज्य सरकार ने इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट को अवगत करा दिया है। अब मामले में आगे का फैसला सर्वोच्च अदालत करेगी।

    एसआईटी ने मांगी थी मुकदमा चलाने की मंजूरी

    मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी करने के बाद सीलबंद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की थी। एसआईटी ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।

    कैबिनेट की अनुशंसा राज्यपाल ने लौटाई

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने की अनुशंसा राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया गया था। कैबिनेट का प्रस्ताव राज्यपाल मंगुभाई पटेल के पास भेजा गया। राज्यपाल ने इस अनुशंसा को अपने अनुमोदन के साथ वापस लौटा दिया।

    इसके बाद गृह विभाग ने विधि एवं विधायी विभाग से आदेश के कानूनी प्रारूप का परीक्षण कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को राज्य सरकार ने राज्यपाल के निर्णय और संबंधित दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिए। अब अदालत इस मामले में आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय पर विचार करेगी।

    इंदौर में दिया था कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान

    मंत्री विजय शाह का यह मामला 11 मई 2025 का है। इंदौर जिले में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बयान सामने आने के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।

    उल्लेखनीय है कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम और कार्रवाई की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    Latest articles

    महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की चुनावी तैयारी: 500 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से अभियान शुरू

    भोपाल। महिला आरक्षण लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनावी...

    आरएसएस के 100 साल: भागवत बोले- भारत को विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि...

    बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं योग और प्राणायाम, पढ़ाई में लगेगा मन

    नई दिल्ली। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, जल्दी थक जाना और छोटी-छोटी...

    रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को पछाड़ा, 1814 करोड़ की कमाई

    मुंबई। फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है । इस...

    More like this

    महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की चुनावी तैयारी: 500 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से अभियान शुरू

    भोपाल। महिला आरक्षण लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनावी...

    आरएसएस के 100 साल: भागवत बोले- भारत को विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि...

    बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं योग और प्राणायाम, पढ़ाई में लगेगा मन

    नई दिल्ली। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, जल्दी थक जाना और छोटी-छोटी...