More
    Homeदेशराम मंदिर चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप, अखिलेश ने उठाए...

    राम मंदिर चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप, अखिलेश ने उठाए सवाल

    Published on

    spot_img

    ट्रस्ट ने कहा- नहीं मिली कोई गड़बड़ी

    अयोध्या/लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होने के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ऑडिट प्रक्रिया में अब तक किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है।

    रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की राशि गायब होने की खबर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की भी मांग की और सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया।

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि राम मंदिर के दानपात्रों में आए चढ़ावे से 5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ ट्रस्ट सदस्यों और भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पांडेय ने कहा कि यदि चोरी नहीं हुई है तो ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारी सामने आकर आरोपों का खंडन करें, और यदि आरोप सही हैं तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

    पवन पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और मेहनत की कमाई से मंदिर में दान दिया है। ऐसे में यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। उधर, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंतरिक ऑडिट कराया जाता है, जिसमें ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। वर्तमान में भी ऑडिट प्रक्रिया चल रही है और अभी तक किसी प्रकार की चोरी या वित्तीय अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है।

    मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक गोपालजी राव ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आरोप लगा सकता है, लेकिन बिना प्रमाण के ऐसे दावे उचित नहीं हैं। वहीं, ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कहा कि ट्रस्ट के सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं और हर लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पारदर्शी है और रामलला से जुड़े सभी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं। आर्य संत वरुण दास महाराज ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इस तरह के आरोपों को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।

     

    Latest articles

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    Nigeria Attack: कडुना में बंदूकधारियों का हमला, 30 लोगों की मौत

    अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप...

    CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने जीता कांस्य, भारोत्तोलन में भारत के पांच पदक

    ग्लास्गो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने शानदार...

    More like this

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    Nigeria Attack: कडुना में बंदूकधारियों का हमला, 30 लोगों की मौत

    अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप...