More
    Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस उत्सव, CM मोहन...

    मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस उत्सव, CM मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

    Published on

    spot_img

    विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता, संविधान गैलरी और विशेष प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन; ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का विमोचन भी

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को 77वां संविधान दिवस उत्सव गरिमामय समारोह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

    संविधान दिवस उत्सव की शुरुआत सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में गेट नंबर पांच के समीप स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद विधानसभा परिसर में संविधान गैलरी का उद्घाटन और अवलोकन किया जाएगा। गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को दर्शाने वाले चित्र भी लगाए जाएंगे।

    इसके पश्चात विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित अशोक स्तंभ का चित्रांकन करने वाले प्रसिद्ध चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के सुपुत्र का सम्मान भी किया जाएगा।

    ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का होगा विमोचन

    समारोह का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विधानसभा की पत्रिका ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का विमोचन किया जाएगा।

    2015 से मनाया जा रहा संविधान दिवस

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की थी। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।

    संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित यह समारोह भी संविधान की भावना, उसके मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति जनजागरूकता को प्रोत्साहित करेगा।

    Latest articles

    भोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों के मददगार बन जाएं तो?

    शहरों की बदहाल होती व्यवस्था के पीछे सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले लोग जिम्मेदार...

    भोपाल में बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई: 9 घंटे में 599 मकान जमींदोज, अब हाउसिंग बोर्ड करेगा री-डेवलपमेंट

    भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी...

    जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी: 11 दिन बाद फिर संभाली CEO की कुर्सी, शेयरों में 31% की उछाल

    कैलिफोर्निया। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी के...

    महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: आज चीन से भिड़ेगा भारत, जीत की हैट्रिक के बाद शीर्ष स्थान मजबूत करने का मौका

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy: राजधानी भोपाल के नाथूखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही...

    More like this

    भोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों के मददगार बन जाएं तो?

    शहरों की बदहाल होती व्यवस्था के पीछे सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले लोग जिम्मेदार...

    भोपाल में बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई: 9 घंटे में 599 मकान जमींदोज, अब हाउसिंग बोर्ड करेगा री-डेवलपमेंट

    भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी...

    जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी: 11 दिन बाद फिर संभाली CEO की कुर्सी, शेयरों में 31% की उछाल

    कैलिफोर्निया। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी के...