More
    Homeसंपादकीयभोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों...

    भोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों के मददगार बन जाएं तो?

    Published on

    spot_img

    शहरों की बदहाल होती व्यवस्था के पीछे सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले लोग जिम्मेदार नहीं हैं। उससे कहीं बड़ा सवाल उन सरकारी संस्थाओं की जवाबदेही का है, जिन पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है। जब कानून लागू कराने वाली व्यवस्था ही कथित तौर पर कानून तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखाई देने लगे, तब समस्या केवल अवैध निर्माण तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी इसी गंभीर संकट की ओर इशारा करती है।

    जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन और इसमें नगर निकायों के अधिकारियों की भूमिका पर जिस तरह सवाल उठाए हैं, वे सामान्य न्यायिक टिप्पणियां नहीं हैं। अदालत का यह पूछना कि आवासीय क्षेत्रों में होटल, गेमिंग पार्लर, सॉफ्टवेयर कंपनियों और रेस्टोरेंट को अनुमति आखिर कौन दे रहा है, शहरी प्रशासन की कार्यशैली का आईना है।

    अदालत ने बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराने से लेकर निर्माण के दौरान निरीक्षण से बचने और कार्रवाई रुकवाने तक कथित तौर पर होने वाले लेन-देन पर सवाल उठाकर उस व्यवस्था की परतें खोलने की कोशिश की है, जिसमें नियमों का उल्लंघन अक्सर अधिकारियों की नजरों के सामने होता है। हैरानी यह है कि निरीक्षण कई बार तब किए जाते हैं, जब इमारतें बनकर तैयार हो चुकी होती हैं और नियमों की अनदेखी से स्थिति बदलना मुश्किल हो जाता है।

    सोमवार को भोपाल नगर निगम की ओर से सीलिंग कार्रवाई की रिपोर्ट अदालत में पेश की गई, लेकिन स्थानीय रहवासियों की आपत्तियों ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए। कुछ परिसरों को सील करने के बाद दोबारा खोलने और चुनिंदा लोगों को राहत देने के आरोप यदि सही हैं तो यह प्रशासनिक भेदभाव का गंभीर मामला है। नगर निगम को यह स्पष्ट करना होगा कि कार्रवाई का आधार क्या है और नियम सभी पर समान रूप से लागू क्यों नहीं हो रहे। अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान किसी व्यक्ति विशेष या चुनिंदा परिसरों तक सीमित नहीं रह सकता।

    सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को होनी है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या तब तक नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर पाएगा? शहरों को अवैध निर्माण से बचाने के लिए बुलडोजर से ज्यादा जरूरी है भ्रष्टाचार और संरक्षण के उस तंत्र पर प्रहार करना, जो अवैध निर्माण को जन्म देता है। आखिर नियम तोड़ने वाले अकेले दोषी कैसे हो सकते हैं, जब उन्हें नियमों से बचाने वाले तंत्र की जवाबदेही तय ही न हो?

    Latest articles

    भोपाल में बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई: 9 घंटे में 599 मकान जमींदोज, अब हाउसिंग बोर्ड करेगा री-डेवलपमेंट

    भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी...

    जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी: 11 दिन बाद फिर संभाली CEO की कुर्सी, शेयरों में 31% की उछाल

    कैलिफोर्निया। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी के...

    महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: आज चीन से भिड़ेगा भारत, जीत की हैट्रिक के बाद शीर्ष स्थान मजबूत करने का मौका

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy: राजधानी भोपाल के नाथूखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही...

    एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब 9 दिसंबर से, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

    भोपाल। MP Police Constable Recruitment 2026; मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी...

    More like this

    भोपाल में बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई: 9 घंटे में 599 मकान जमींदोज, अब हाउसिंग बोर्ड करेगा री-डेवलपमेंट

    भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी...

    जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी: 11 दिन बाद फिर संभाली CEO की कुर्सी, शेयरों में 31% की उछाल

    कैलिफोर्निया। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी के...

    महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: आज चीन से भिड़ेगा भारत, जीत की हैट्रिक के बाद शीर्ष स्थान मजबूत करने का मौका

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy: राजधानी भोपाल के नाथूखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही...