More
    Homeदेशअररिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पुल की रेलिंग तोड़...

    अररिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की मौत; चार नाबालिग शामिल

    Published on

    spot_img

    अररिया। बिहार के अररिया जिले में एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर रास्ते में ऐसा कहर टूटा कि छह घरों के चिराग बुझ गए। बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मरिया नदी में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में चार नाबालिग शामिल हैं। सभी सुपौल जिले के थुमहा गांव के रहने वाले थे और सिकटी के भपटीया में आयोजित तिलक समारोह से लौट रहे थे।

    तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, सीधे नदी में समा गई गाड़ी

    जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिले के पीपरा क्षेत्र के थुमहा गांव से कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने अररिया के सिकटी क्षेत्र स्थित भपटीया पहुंचे थे। सभी लड़की पक्ष की ओर से समारोह में शामिल हुए थे। बुधवार देर रात घर लौटते समय ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास स्कॉर्पियो चालक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी।

    ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधी स्कॉर्पियो, जेसीबी से निकाला बाहर

    हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नदी में वाहन डूबा देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से स्कॉर्पियो को बांधा, ताकि पानी के बहाव में वाहन और दूर न जाए। इसके बाद जेसीबी की मदद से गाड़ी को नदी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

    चार नाबालिगों की भी गई जान

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान थुमहा गांव निवासी कुंदन यादव (28), मुन्ना कुमार (22), आदित्य (20), यश कुमार (16), आर्यन (15) और सौरभ (15) के रूप में हुई है। मृतकों में चार नाबालिग बताए गए हैं। एक युवक को हादसे में जीवित बचा लिया गया।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, गांव में पसरा मातम

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

    एक साथ छह लोगों की मौत से सुपौल के थुमहा गांव में शोक का माहौल है। जिस परिवार के लोग तिलक समारोह की खुशियों में शामिल होकर लौट रहे थे, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

     

     

    Latest articles

    मध्यप्रदेश में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनेगी साझा रणनीति, जिलों में मजबूत होगा निगरानी तंत्र

    10 जिलों के अधिकारियों ने लिया बाल विवाह मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प भोपाल। Child...

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से रौंदा

    डेब्यू मैच में पूजा साहू ने दागा शानदार गोल, प्लेयर ऑफ द मैच बनीं भोपाल।...

    बांग्लादेश में अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, 28 जिलों में बम धमाके; यूनुस के पुश्तैनी घर में आगजनी

    ढाका में 565 गिरफ्तार, कई जिलों में बीजीबी तैनात ढाका। बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक...

    ग्वालियर में 3600 करोड़ का निवेश, 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

    टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के दूसरे चरण का शुभारंभ, 450.45 एकड़ में होगा विस्तार भोपाल। Gwalior...

    More like this

    मध्यप्रदेश में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनेगी साझा रणनीति, जिलों में मजबूत होगा निगरानी तंत्र

    10 जिलों के अधिकारियों ने लिया बाल विवाह मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प भोपाल। Child...

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से रौंदा

    डेब्यू मैच में पूजा साहू ने दागा शानदार गोल, प्लेयर ऑफ द मैच बनीं भोपाल।...

    बांग्लादेश में अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, 28 जिलों में बम धमाके; यूनुस के पुश्तैनी घर में आगजनी

    ढाका में 565 गिरफ्तार, कई जिलों में बीजीबी तैनात ढाका। बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक...