More
    Homeव्यापारशेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    Published on

    spot_img

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को मिला सहारा

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 5 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1400 अंक (1.75%) उछलकर 78,700 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में करीब 400 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,350 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

    बाजार में आई इस तेजी के पीछे अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

    ट्रम्प की पार्टी की हार से कच्चा तेल सस्ता

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि चुनावी झटके के बाद ट्रम्प पर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध समाप्त करने का दबाव बढ़ सकता है।

    इस घटनाक्रम के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दोनों की कीमतें करीब दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। कच्चा तेल सस्ता होने से भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों की अर्थव्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

    एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

    भारतीय बाजार में तेजी के बीच एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.70% गिरकर 5471 पर आ गया। जापान का निक्केई 0.44% की गिरावट के साथ 61,914 पर रहा। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 3.33% उछलकर 24,714 पर पहुंच गया।

    अमेरिकी बाजार में भी जोरदार तेजी

    इससे पहले 4 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। डाउ जोन्स 3.03% उछलकर 53,356 पर पहुंच गया। नैस्डैक में 1.44% की बढ़त रही और यह 25,737 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 भी 1.58% चढ़कर 7,689 के स्तर पर पहुंच गया।

    सात दिन में विदेशी निवेशकों ने खरीदे 20,834 करोड़ के शेयर

    शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी चर्चा में है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सात दिनों में भारतीय बाजार में 20,834 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की ओर से इसी अवधि में 8,601 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली दर्ज की गई।

    निवेशकों की खरीद-बिक्री के आंकड़े (करोड़ रुपए में):

    निवेशक श्रेणी ताजा आंकड़ा 7 दिन 30 दिन
    डीआईआई -3,712 -8,601 34,125
    एफपीआई/एफआईआई 7,284 20,834 -10,782

    नोट: आंकड़े शुद्ध खरीदारी (+) और बिकवाली (-) को दर्शाते हैं।

     

     

    Latest articles

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...

    सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा खत्म करने की तैयारी

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा में बदलाव...

    More like this

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...