More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी, 19 नवंबर...

    भोपाल में पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी, 19 नवंबर से मुकाबले

    Published on

    spot_img

    छह देशों की महिला हॉकी टीमें लेंगी हिस्सा, 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम; 166 देशों में होगा लाइव प्रसारण

    भोपाल। Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहली बार प्रतिष्ठित एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने जा रही है। 19 से 28 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू में इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें एशिया की छह शीर्ष महिला हॉकी टीमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसका सीधा प्रसारण 166 देशों में किया जाएगा।

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के लिए गौरव और अंतर्राष्ट्रीय पहचान का बड़ा अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 19 नवंबर को भव्य समारोह के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। आयोजन से संबंधित एमओयू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

    मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में एक साथ करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में फ्लड लाइट की रोशनी में खेले जाएंगे। प्रतिदिन तीन मैच आयोजित होंगे, जिससे दर्शकों को विश्वस्तरीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा।

    ट्राइबल फूड और लोककलाओं को मिलेगा मंच

    प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी है। इसके लिए विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

    सभी संभागों तक पहुंचेगी ट्रॉफी

    प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत भोपाल से होगी और यह प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा। विभिन्न स्थानों पर मंत्री, सांसद और विधायक ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, युवाओं और उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सहभागिता से रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    27 हॉकी फीडर सेंटर, 22 एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास

    मंत्री सारंग के अनुसार प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित हैं। वर्तमान में 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, जबकि सात नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है।

    महिला खिलाड़ियों ने जीते 36 अंतर्राष्ट्रीय पदक

    मध्यप्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 18 स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों ने 74 स्वर्ण, 34 रजत और 33 कांस्य सहित 141 पदक हासिल किए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

     

    Latest articles

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...

    More like this

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...