More
    Homeमध्यप्रदेशखातेगांव टीआई की पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी, परिवार को एक...

    खातेगांव टीआई की पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी, परिवार को एक करोड़ की मदद

    Published on

    spot_img

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी पत्नी को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की भी घोषणा की है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को घटनास्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकते समय हुआ हादसा

    घटना सोमवार तड़के करीब दो बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक वाहन इस मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ वाहन की धरपकड़ के लिए पहुंचे थे।

    इसी दौरान संदिग्ध आयशर वाहन को रोकने की कोशिश में टीआई और चालक के बीच झूमाझटकी हुई। आरोप है कि चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this