More
    Homeमध्यप्रदेशबैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    Published on

    spot_img

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि

    बैतूल/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। इसके साथ ही ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए 297 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 52 कार्यों का भूमि-पूजन और 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 55 कार्यों का लोकार्पण किया।

    पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय नागरिकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

    तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस, वन समितियों को लाभांश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। बैतूल में दक्षिण, पश्चिम और उत्तर बैतूल के साथ पांढुर्णा, पूर्व एवं पश्चिम छिंदवाड़ा तथा नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि दी गई है। प्रदेश में अब तक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

    विद्यार्थियों की शिक्षा और रोजगार पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बन रहे हैं। बैतूल में जनजातीय बेटियों के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से कन्या शिक्षा परिसर और छात्रावास का भूमि-पूजन किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये कीमत के लैपटॉप दिए जा रहे हैं। स्कूल टॉपर्स को स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को किताबें, साइकिल, गणवेश और छात्रवृत्ति देकर उनकी मदद की जा रही है।

    एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 85 हजार शासकीय पदों पर युवाओं को नियुक्तियां दे चुकी है। एक लाख नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर, माइनिंग इंस्पेक्टर और डॉक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की गई है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के एक लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। दीपावली से पहले कर्मचारियों को दो प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी दिया गया है।

    बैतूल-मुलताई में स्थापित होंगे नए कारखाने

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल जिले के कुकरू-खामला में 15 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां कॉफी के बागान भी विकसित किए जाएंगे। बैतूल-मुलताई में 24 करोड़ रुपये की लागत से नए कारखाने स्थापित होंगे।

    उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 से 17 नवंबर तक प्रदेशभर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाएगा। जनजातीय नायकों के सम्मान के लिए सरकार विशेष आयोजन कर रही है। राज्य सरकार कोदो-कुटकी सहित मोटे अनाज के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। जनजातीय क्षेत्रों में सड़क और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    बैतूल के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    • नल-जल योजना के कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
    • बैतूल में 15 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन और हाट बाजार बनाया जाएगा।
    • सड़क चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएंगे।
    • जिले में 70 करोड़ रुपये की लागत से चार जलाशयों का निर्माण होगा।
    • 154 करोड़ रुपये की लागत से रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी।
    • घोड़ाडोंगरी में बैराज और जलाशय बनाए जाएंगे।
    • शासकीय हाईस्कूलों में 50 करोड़ रुपये की लागत से सुविधाओं का विस्तार होगा।
    • 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फुटबॉल टर्फ तथा इनडोर और आउटडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
    • बैतूल में जनजातीय संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
    • प्रदेश के पहले ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में सात करोड़ रुपये की लागत से सफारी गेट बनाया जाएगा।
    • ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट के पास तीन करोड़ रुपये की लागत से बटरफ्लाई पार्क विकसित किया जाएगा।

     

    Latest articles

    कंटेनर में 871 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4.35 करोड़ रुपये

    पेंट के 412 डिब्बों के बीच 28 बोरियों में छिपाया था गांजा जबलपुर।  जबलपुर पुलिस...

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...

    इंदौर में 2 नवंबर से जुटेंगे संघ के दिग्गज, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

    भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित 408...

    More like this

    कंटेनर में 871 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4.35 करोड़ रुपये

    पेंट के 412 डिब्बों के बीच 28 बोरियों में छिपाया था गांजा जबलपुर।  जबलपुर पुलिस...

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...