More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रात में...

    MP Weather Update: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रात में बढ़ी ठंड

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश में नया मौसम तंत्र सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कई अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बादल छाने के आसार हैं।

    दूसरी ओर, प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के प्रमुख ठंडे इलाकों में सबसे कम रहा।

    28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, पूर्वी MP में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बादल छाने की संभावना है।

    मौसम में बदलाव का असर ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी देखने को मिल सकता है।

    वहीं, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में मौसम मुख्यतः साफ रहने तथा दिन में धूप निकलने का अनुमान है।

    रात के तापमान में गिरावट, करौंदी में 12.1 डिग्री पारा

    प्रदेश में बारिश का हालिया दौर थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में 13.4 डिग्री, अमरकंटक में 13.6 डिग्री, दमोह और पचमढ़ी में 14 डिग्री तथा शाजापुर और बैतूल में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    दिन के तापमान में भी कुछ इलाकों में गिरावट आई है। अमरकंटक, मलाजखंड, शिवपुरी, बैतूल और पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 27.4 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान अब भी 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

    रायसेन में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

     

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...