More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: एमपी में ठंड की दस्तक! 5 जिलों में आंधी...

    MP Weather Update: एमपी में ठंड की दस्तक! 5 जिलों में आंधी का अलर्ट, अगले हफ्ते बारिश के आसार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Weather Update:मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, जहां कहीं तेज धूप तो कहीं आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में रात की ठंड में और इजाफा होने की संभावना है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

    इंदौर संभाग के 5 जिलों में आंधी का अलर्ट

    शुक्रवार को मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के पांच जिलों में तेज आंधी और हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को भी इंदौर और धार समेत पश्चिमी एमपी के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जबकि राजधानी भोपाल में दिनभर तीखी धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छाए रहे।

    अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश के आसार

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 24 अक्टूबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर दो-तीन दिन बाद मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण स्थानीय स्तर पर मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात होते ही पारे में गिरावट से ठंडक बढ़ रही है।

    इस सीजन में पहली बार 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    प्रदेश में अब रात की गुलाबी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

    • कटनी (करौंदी): 13.4 डिग्री सेल्सियस

    • अमरकंटक: 14.5 डिग्री सेल्सियस

    • रीवा: 15.0 डिग्री सेल्सियस

    • उमरिया: 15.4 डिग्री सेल्सियस

    • शहडोल (कल्याणपुर): 15.9 डिग्री सेल्सियस

    इसके अलावा इंदौर और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा।

    Latest articles

    कंटेनर में 871 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4.35 करोड़ रुपये

    पेंट के 412 डिब्बों के बीच 28 बोरियों में छिपाया था गांजा जबलपुर।  जबलपुर पुलिस...

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि बैतूल/भोपाल।...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...

    More like this

    कंटेनर में 871 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4.35 करोड़ रुपये

    पेंट के 412 डिब्बों के बीच 28 बोरियों में छिपाया था गांजा जबलपुर।  जबलपुर पुलिस...

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि बैतूल/भोपाल।...