More
    Homeमध्यप्रदेशअक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश से राहत नहीं, MP के...

    अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश से राहत नहीं, MP के 11 जिलों में अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम विभाग ने 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 अक्टूबर से नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दिखाई दे सकता है। इंदौर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।

    इन 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। नर्मदापुरम क्षेत्र में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

    दशहरे पर चार साल बाद हुई बारिश

    इस बार दशहरे के दौरान बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात प्रदेश के 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, गुना, सागर, सीहोर और रतलाम शामिल हैं।

    रायसेन जिले के गैरतगंज में सबसे ज्यादा करीब सवा इंच बारिश हुई, जबकि खंडवा में एक इंच पानी गिरा। सीहोर में हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। बुधवार शाम शाजापुर जिले के अकोदिया में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इंदौर, सीहोर और शाजापुर में भी तेज बारिश हुई, जबकि भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

    इससे पहले वर्ष 2022 में भी दशहरे के दिन तेज बारिश हुई थी। उस दौरान भोपाल में बारिश के कारण रावण दहन नहीं हो पाया था। बाद में पुतले पर केरोसिन और पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई थी। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के कारण रावण दहन के आयोजन प्रभावित हुए थे।

    अमरकंटक में 15.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    बारिश और बादलों के बीच प्रदेश में रात की ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा में यह 16 डिग्री, पचमढ़ी में 16.6 डिग्री, मंदसौर में 16.8 डिग्री और दतिया में 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, दिन में गर्मी का असर अभी बना हुआ है। भोपाल, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, खजुराहो, नर्मदापुरम और मंदसौर में अधिकतम तापमान 34.4 से 35.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

     

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...